फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की नीयत से आए बदमाशों ने कर्मचारी पर किया हमला

Sun, 23 Jul 2017 10:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा मारपीट करने के बाद घायल मुकेश जाट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। यहां हरियाणा से सटे गांव अजरका में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कंपनी से काम कर लौट रहे एक कर्मचारी से लूटपाट की नियत से मारपीट कर डाली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडावर के  रैना घर की ढाणी निवासी मुकेश जाट बीती रात बावल स्थित एक कंपनी से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को रोककर वैगनआर गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

बदमाशों को कर्मचारी के पास पैसे नहीं मिले तो ऐसे में उन्होनें  उस पर उसके ही हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायल मुकेश को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल मुकेश के परिजनों का आरोप है कि अजरका पुलिस चौकी में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और हरियाणा सीमा का हवाला देकर पुलिस ने बावल में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें