फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों दस हजार लोग करेंगे खून से हस्ताक्षर ! जानिए...

Thu, 16 Nov 2017 09:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड को जल्द ही एक ऐसा पत्र मिलने वाला है जिसमें दस हजार लोगों के खून से किए  हस्ताक्षर होंगे। दरअसल पूरा मामला फिल्म पद्मावती के विरोध से जुड़ा हुआ है। राजपूत समाज के साथ अन्य कई समाज भी फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर अलग-अलग प्रकार से विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन



इसी क्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर की ओर से फिल्म के विरोध में सेंसर बोड को आज एक पत्र भेजा जाएगा जिसमें दस हजार से लोग खून से हस्ताक्षर करेंगे। यह जानकारी महासभा के अनिल सारास्वत ने दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

सिनेमा हॉल म​लिकों को चेतावनी

पद्मावती - फोटो : amar ujala
वहीं फिल्म के विरोध में अब सिनेमा हॉल मालिकों को भी चेतावनी दी जा रही है कि पद्मावती का ट्रेलर भी सिनेमा हॉल में नहीं चलाया जाए। यदि वे ऐसा करते है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। यह चेतावनी भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने दी है।


उनका कहना है कि इस सबंध के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर फिल्म बैन करने की भी मांग की गई है। गौरतलब है कि राजावत कोटा से भाजपा विधायक है। कोटा में ही दो​ दिन पूर्व करणी सेना के सदस्यों ने एक सिनेमा हॉल में जमकर तोड़फोड़ की थी। क्योंकि वहां पद्मावती फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें