फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने गई टीम का किया ये हाल

Sun, 24 Sep 2017 03:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली चोरी की शिकायत पर मौके पर पहुंची बिजली कम्पनी की टीम को उल्टे पांव लौटना पड़ा। बिजली चोरी कर रहे लोगों ने टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह घटना राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना अंतर्गत रायबका गांव की है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर चोरी पकड़ने के लिए 10 लोगों की टीम गई थी, जिसमें दो जेईएन और बाकी टेक्नीशियन थे। टीम मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने हमला कर दिया। टीम पर लाठी और पत्थरों से हमला किया। इस पर टीम उल्टे पांव लौट आई।
विज्ञापन


इस हमले में तीन टेक्नीशियन सहायक कर्मचारी घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया। जेईएन दिलीप मीणा और घायल रघुवीर सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 6:00 बजे की है। हमले में रघुवीर सिंह के अलावा मुकेश बैरवा और नरेश सैनी घायल हुए है। बिजली कर्मचारियों ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें