फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: जयपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 रही

Mon, 17 Oct 2022 09:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रविवार देर रात राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में 12.36 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जयपुर, बीकानेर और गंगानगर जिलों में धरती के कई किलोमीटर नीचे रहा। गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सबसे पहले भूकंप 12 बजकर 27 मिनट पर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल नजदीक था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रिकॉर्ड की गई।


इसके आठ मिनट बाद जयपुर में भूकंप आया। यहां रात 12.36 बजे भूकंप के झटके लगे। इस बार तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप का केंद्र जयपुर के फागी और चाकसू के बीच रहा। रात साढे़ बारह बजे के बाद लोगों को ये झटके महसूस हुए और उसके बाद लोग अपने घरों से बाहर के लिए दौड़ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें