रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान नगर निगम की रेस्क्यू टीम
- फोटो : amar ujala
बूंदी जिले के डाबी में खदान क्षेत्र की 40 फीट गहरी खाई में डंपर सहित गिरे चालक के शव को आज करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम चालक रमेश भील डाबी के लाम्बाखोह -पीपल्दा गांव के बीच खदान क्षेत्र की 40 फीट गहरी खाई में डंपर सहित गिर गया था। जिसके बाद बूंदी जिला प्रशासन ने कोटा कलेक्टर से रेस्क्यू टीम मांगी।
कोटा से गए बचाव दल में गोतोखोर विष्णु श्रृंगी ने 40 मिनट तक गहरी खाई में डाईविंग की और डंपर को टोचन कर बाहर निकाला, लेकिन रात में अंधेरा ज्यादा होने के कारण चालक रमेश भील का शव आज सुबह 10 बजे बाहर निकाला जा सका।