फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: डॉ. कृष्णा पूनिया ने ग्रामीण और शहरी ओलंपिक के लिए मांगा सुझाव, जल्द ही शुरू हो सकता है पंजीयन

Tue, 14 Mar 2023 07:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री ने शहरी ओलम्पिक खेल आयोजित करवाने की मंशा को देखते हुए डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों से सुझाव मांगे।
विज्ञापन
डॉ. कृष्णा पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने सवाईमान सिंह स्टेडियम स्थित अध्यक्ष कक्ष में राज्य क्रीड़ा परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री की बजटीय घोषणा की अनुपालना में होने वाली राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों के भव्य आयोजन को लेकर सुझाव मांगते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की रिकार्ड भागीदारी के साथ आयोजन 
डॉ. पूनिया ने कहा कि पिछले वर्ष राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का प्रदेश में सफल आयोजन किया गया था, जिसके फलस्वरूप विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने शहरी ओलम्पिक खेल आयोजित करवाने की मंशा जाहिर की। मुख्यमंत्री की खेल व खिलाड़ियों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता के चलते खिलाड़ियों की रिकार्ड भागीदारी के साथ आयोजन करवाया जाएगा।

पंजीयन पोर्टल की शुरुआत जल्द
पूनिया ने कहा कि खेलों को लेकर जल्द ही खिलाड़ियों के लिए पंजीयन पोर्टल की शुरुआत कर दी जाएगी। मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने बैठक में अपने सुझाव रखते हुए कहा कि पिछली बार आयोजित करवाए गए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के दौरान खिलाड़ियों व खेल अधिकारियों को आई समस्याओं को लेकर अनुभव एवं सुझाव मांगें गए हैं, जिनका समाधान करते हुए ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन कर प्रदेश के गांव - गांव, शहर-शहर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्वच्छ खेलों का वातावरण बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रिन्यान्वित की जा रही हैं। इनमें से मुख्य तौर पर आउट ऑफ टर्न पॉलिसी, सरकारी नौकरियों दो प्रतिशत आरक्षण व ब्लॉक स्तर पर खेल सुविधाएं विकसित करने को लेकर मेजर ध्यान चंद स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सचिव डॉ. जी.एल. शर्मा, वित्तीय सलाहकार महावीर मीणा, खेल प्रबन्धक, खेल अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें