फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor's Strike : प्राइवेट डॉक्टर भी समर्थन में आए, मरीजों की और बढ़ जाएगी परेशानी

Wed, 20 Dec 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान अस्पतालों का नजारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल के समर्थन में निजी चिकित्सक भी आ गए है। सेवारत चिकित्सकों की मांग का समर्थन करते हुए निजी चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 

राजस्थान प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि बृहस्पतिवार को प्राइवेट डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी सेवारत चिकित्सकों की मांगें नहीं मानी गई तो पूर्णत: कार्य बहिष्कार जैसा कदम उठाया जा सकता है। 

प्रदेश में पहले ही सेवारत चिकित्सकों के आंदोलन के चलते चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। रेजिडेंट्स डॉक्टर्स भी इसका समर्थन कर रहे है। ऐसे में अब निजी चिकित्सकों के इस आंदोलन में शामिल होने से मरीजों पर आफत टूट पड़ेगी। यह आंदोलन जानलेवा साबित होगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मेडिकल टीचर्स संघ ने भी किया ऐलान

एक सरकारी अस्पताल में खाली पड़ा डॉक्टर का चेंबर और बाहर लाइन में लगे मरीज - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स संघ ने भी सेवारत चिकित्सकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। आरएमसीटए के अध्यक्ष डॉ.एसएस यादव ने कहा है कि संघ के अधिकारियों की आज एक बैठक हुई जिसमें उन्होनें सेवारत चिकित्सकों से मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार से सकारात्मक वार्ता करने की अपील की है।


उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा डॉक्टरों पर की गई ज्यादतियों का मेडिकल टीचर्स पुरजोर विरोध करते हैं ऐसे में यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स को भी मजबूरन सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले चल रहे आंदोलन में शामिल होना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें