फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसमंद में फिर बिगड़ा माहौल, पथराव के दौरान दुकान में लगाई आग

Wed, 20 Dec 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पथराव के बाद पुलिस से भागते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक बार फिर माहौल बिगड़ गया। यहां गुस्साए लोगों ने बीती रात कार और दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन


दरअसल, अफराजुल हत्याकांड के बाद से ही यहां हालात बिगड़े हुए हैं। इसी दौरान यहां शहर के पास ही स्थित बाघपुरा गांव के चारागाह पर लगी हनुमान प्रतिमा को हटाने के विरोध में ज्ञापन देकर लौट रहे थे। तभी किसी ने इन लोगों पर पत्थर फेंक दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।

कुछ देर बाद यहां स्थिति काबू में आई। तभी सूचना मिली कि कल शाम को यहां बाघपुरा गांव में ही एक कार को आग के हवाले कर दिया गया है। मौके पर पहुंची दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, देर रात रुई की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद से ही यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं लिया गया कोई निर्णय

राजसमंद में तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala
आज यहां के राजनगर और कांकरोली में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कलक्टर, एसपी और अधीनस्थ अधिकारी बाघपुरा और सभी तनावग्रस्त क्षेत्रों में जानकारी एकत्र कर रहे हैं। बाघपुरा में हटाई गई प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग पर अभी प्रशासन की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र के तरसिंगड़ा में कल सुबह किसी ने प्रतिमा को हटा दिया था। जिसके बाद समुदाय के लोग वहां पहुंचे। धर्म स्थल पर मूर्ति और ध्वजा नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने एकत्रित होकर हाथों-हाथ पत्थरों से नई दीवार चुन दी थी।

बताया जा रहा है कि घटना से गुस्साए लोग मूर्ति की स्थापना करवाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे। इसी दौरान लौटते वक्त मुखर्जी चौराहा, बांड्यावाला, बाघपुरा में स्थित घरों पर पत्थर बरसाए गए। जिसके बाद माहौल गरमा गया। देर रात शहर में रुई की दुकान में भी आग लगा दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें