डॉक्टर्स हड़ताल के कारण राजस्थान में सरकारी अस्पतालों के हाल बेहाल है। ऐसे में कुछ डॉक्टर जो हड़ताल पर नहीं गए या फिर लौट आए हैं उनका मरीजों के परिजन स्वागत कर रहे है।
विज्ञापन
ऐसा ही मामला कोटा के एमबीएस अस्पताल में देखने को मिला। जहां हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले डॉक्टर्स मरीज और उनके परिजनों के लिए सम्मान की वजह बन रहे है। स्वयंसेवी संस्थानों ने उनका स्वागत किया है। ठेला फुटकर संस्थान के सदस्यों ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर धन्यवाद दिया।