फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के ट्रांसफर पर सरकार से मांगा जवाब

Mon, 25 Dec 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चिकित्सकों की हड़ताल के बीच में प्रदेश में चिकित्सक ट्रांसफर से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। मामला महीनेभर में एक चिकित्सक को दो बार तबादला करने से जुड़ा है।
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को चार जनवरी तक जवाब पेश करने को कहा है। न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश डॉ. विक्रम चौधरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता हनुमान चौधरी ने बताया कि सीकर में मनोचिकित्सक पद पर तैनात याचिकाकर्ता का गत 31 अक्टूबर को धौलपुर स्थानान्तरण किया गया। वहीं इसके बाद सीकर में मेडिकल कॉलेज खोला गया। जिसमें याचिकाकर्ता का बतौर व्याख्याता चयन हुआ। इसके बाद राज्य सरकार ने पुन: याचिकाकर्ता का ट्रांसफर धौलपुर कर दिया। जिसे चुनौती देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ता को व्याख्यता के पदोन्नति पद पर लगाया गया है। ऐसे में उसका चिकित्सक के तौर पर ट्रांसफर करने से वरिष्ठता प्रभावित हो सकती है। इसलिए उसके ट्रांसफर पर रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने राज्य सरकार को चार जनवरी तक जवाब पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें