राजस्थान हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ राजस्थान सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। पुलिस ने अलग-अलग जिलों में दबिश देकर आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने हड़ताली डॉक्टरों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि कोई डॉक्टर आज शाम 7 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन कर लेता है, तो सरकार उसके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करेगी। यदि इसके बावजूद भी अगर कोई डॉक्टर काम पर नहीं लौटा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसी के तहत शाम 7 बजे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद प्रदेश के चार जिलों में डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें झालावाड़ में 2, भरतपुर में 2 और टोंक-सवाईमाधोपुर में 1-1 डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।