फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मृत बताया, दफनाने लगे तो चल रही थी दोनों मासूमों की सांस

Sat, 20 May 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डॉक्टरों से उलझते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर में एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई है। डॉक्टरों ने यहां जुड़वा नवजातों को मृत बता दिया। परिजन जब इन्हें दफनाने लगे तो इन दोनों की सांसे चल रही थी। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।  
विज्ञापन


लापरवाही का यह मामला महामन्दिर इलाके के श्रीराम अस्पताल में सामने आया। यहां मगरा पुंजला निवासी सजनसिंह की पत्नी भावना ने शनिवार को एक लड़के और लड़की को जन्म दिया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद परिजन दोनों को दफनाने के लिए श्मशान लेकर गए। वहां जाकर देखा तो देखा तो दोनों बच्चों की धड़कन चल रही थी। इसके बाद आक्रोशित परिजन दोनों बच्चो को लेकर वापस श्रीराम अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने मामले में घोर लापरवाही बरती है। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


यहां तक कि पहले पैसे देने की मांग करने पर बच्चों का इलाज अस्पताल में करने की बात डॉक्टरों ने कही। इसके बाद मामला बढ़ गया, हालांकि बाद में डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज शुरू किया और दोनों को उम्मेद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां अभी भी दोनों बच्चों की हालत गंभीर ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें