फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने रुपए देखकर भी नहीं डोला ईमान, पेश की मिसाल

Wed, 11 Oct 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बैग लौटाते हुए रोडवेज अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज एक बस चालक ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। बस चालक की ये ईमानदारी मायूस हुए व्यक्ति को फिर से खुशी दे गई।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। यहां रोडवेज बस स्टैंड की कुर्सियों पर बस चालक मुकेश सैदावत को एक लावारिस बैग मिला। ये देख उसने इस बैग को देखा तो वह भौचक्का रह गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक सहित 35 हजार रुपए की नकदी रखी हुई थी।

इस पर मुकेश ने बैंक पास बुक के आधार पर बैग मालिक खैरथल निवासी नवबहार को फोन किया और उसके बैग की जानकारी दी। इसके बाद मुकेश ने यह बैग उच्च अधिकारियों को जमा करवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परेशान था बैग मालिक, इसलिए भूल गया था बैग

rupees
सूचना पर अलवर केंद्रीय बस स्टैंड पर पहुंचे बैग मालिक नवबहार ने यहां कार्यालय में संपर्क किया। इसके बाद यातायात प्रबंधक निशु कटारा ने पूरी इफाजत से बैग और उसमें रखी नकदी नवबहार को सौंप दी। अपना खोया बैग पाकर नवबहार के चेहरे पर भी खुशी लौट आई।

उसने बताया कि वह अलवर से सामान खरीदने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान बस आने पर वह अपने साथ लाए दो बैग तो ले गया, लेकिन एक बैग भूल गया। जब उसे बैग के गुम होने का पता चला तो वह काफी परेशान हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें