फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी दंपती ने 7 साल बाद फिर यहां लिए सात फेरे, ऐसा देश है मेरा

Wed, 11 Oct 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सात साल से शादीशुदा इस विदेशी दम्पति ने भारत आकर हिन्दु रीति रिवाज से फिर शादी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत की संस्कृति और रीति-रिवाज हमेशा से ही बाहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं और वे इनका आत्मसात भी करना चाहते हैं। एक बार फिर ये साबित हो गया है, जब एक विदेशी जोड़े ने सात साल बाद फिर से इंडिया में शादी रचाई।
विज्ञापन



मामला राजस्थान के जोधपुर का है जहां आयरलैंड के विदेशी दंपती ने फिर से यहां शादी रचाने को मजबूर कर दिया। ये दंपती भारतीय संस्कृति से इतना अधिक प्रभावित हुआ कि इन्होंने अपनी शादी फिर रचाने का फैसला किया। जिसके चलते इन्होंने यहां अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

उन्होंने अपनी शादी की सातवीं वर्षगांठ पर एक बार फिर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इसके लिए यहां पूरी तैयारी की गई। जोधपुर के भीतरी शहर स्थित गेस्ट हाउस में आयरलैंड निवासी रैन और उसकी पत्नी बेलिनको अपने दोस्तों के साथ भारत भ्रमण के तहत यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कराई व्यवस्था और बारात लेकर पहुंचा ये विदेशी दूल्हा

रैन और उसकी पत्नी बेलिनको - फोटो : amar ujala
यहां पहुंचने के बाद दंपती ने बहुत नजदीक से भारतीय संस्कृति को समझा और जाना। इसके बाद ये भारतीय शादी से इतने प्रभावित हुए कि गेस्ट हाउस संचालक से यहां दोबारा शादी करने की इच्छा जाहिर की। उसने पूरा बंदोबस्त करने के लिए हामी भर दी।

इसके बाद यहां पूरे धूमधाम से शादी की तैयारियां की गईं। दूल्हा रैन पूरी तरह शेरवानी में सज-संवरकर घोड़ी पर चढ़ा और अपनी बारात लेकर गया। बैंड-बाजों और ढोल नगाडों के बीच सजे-धजे मंडप में वैदिक मंत्रोचार के साथ दंपती को सात फेरे दिलवाए गए।

पंडितों ने आम हिन्दू शादियों की तरह ही मंत्र पढ़े और सात वचन दिलवाए। शादी के बाद आयरलैंड के रहने वाले इस दंपती ने कहा कि वे काफी खुश हैं और अपने देश जाकर यहां की परम्पराओं से लोगों को अवगत कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें