नदी से मीणा के शव को निकालते गोताखोर व पुलिस
- फोटो : amar ujala
अपनी गाड़ी समेत नदी में बहे कुशलगढ़ एसडीएम रामेश्वरदयाल मीणा का शव मौके से 25 किलोमीटर दूर नदी में मिला। जानकारी के अनुसार नदी में बहे एसडीएम को ढूंढने के लिए पिछले दो दिनों से चलाए जा रहे रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान आज एक बार फिर से सर्च आॅपरेशन चलाया गया जिसके बाद घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर आनंदपुरी क्षेत्र की अनास नदी में मीणा का शव मिला। आज रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान बांसवाड़ा कलेक्टर और एसपी भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि गोताखोरों को कल घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे मीणा की घड़ी मिली और जबकि उससे पहले घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही उनकी गाड़ी मिल गई थी। बताया गया है कि यहां पानी का बहाव तेज होने के कारण मीणा का शव इतनी दूर तक निकल गया जबकि उनकी खोज करीब 8 किलोमीटर के बहाव क्षेत्र में की जा रही थी।