एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को उसी के मायके जाकर भवन के चौथे माले से नीचे फैंक दिया। घटना अलवर के टपूकड़ा के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी की है जहां पति ने पत्नी को बालकनी से नीचे फेंक दिया जिसके बाद इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई ।
घायल महिला को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति कृष्ण कुमार शर्मा शराब का आदी है जिसके चलते घर में अक्सर कलह होती रहती थी वहीं कृष्ण मनीषा के साथ आए दिन मारपीट भी किया करता था।
इसी समस्या के चलते पीड़िता मनीषा अपने मायके में रह रही थी। कल शाम मनीषा का पति अचानक अपने ससुराल पहुंचा और अपनी बीवी को कुछ बात करने का बहाना बनाते हुए उसे बालकनी में ले गया और कुछ देर तक बात करने के बाद उसने मनीशा के हाथ पैर पकड़कर उसे चौथी मंजिल से नीचे फैंक दिया।चार मंजिल से नीचे गिरने के बाद मनीषा का घटना में एक पैर फैक्चर हो गया वहीं आगे अभी उसका इलाज जारी है। घटना में बुरी तरह घायल मनीषा की हालत अभी काफी गंभीर बनी हुई है।