रामगढ़ में धरना देते विधायक ज्ञानदेव आहूजा
- फोटो : amar ujala
अपनी ही पार्टी की सरकार में सुनवाई नहीं होने से खफा भाजपा एमएलए के धरने को लेकर सियासत गरमा गई है। राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार में सुनवाई नहीं होने से खफा भाजपा एमएलए ज्ञानदेव आहूजा ने आज अलवर के रामगढ़ थाने में धरना दिया।
अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुलिस थाना अधिकारी से नाराज विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रामगढ़ थाने पर धरना दिया गया। इस दौरान विधायक ज्ञानदेव आहूजा के समर्थक धरने में मौजूद रहे वहीं देखते ही देखते धरने के दौरान ही दूसरे पक्ष के दलित लोग बड़ी संख्या में रैली निकालकर धरनास्थल से गुजरते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने के बाद दलित समाज के लोगों ने सीओ साउथ अनिल बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दलित समाज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि दलित समाज की आड़ में विधायक ज्ञानदेव आहूजा अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाने में लगे हुए हैं जबकि दलित समाज से उन्हें कोई प्रेम नहीं है।