जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार रात को हुए हिंसक उपद्रव के बाद अब शांति का माहौल है। बवाल के सात दिन बाद अब कर्फ्यू को पूरी तरह हटा लिया है।
उपद्रव के बाद चार थाना इलाकों माणक चौक, सुभाष चौक, रामगंज और गलतागेट थाना इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था। इनमें से माणक चौक, सुभाष चौक और गलता गेट से कल ही कर्फ्यू हटा दिया था। वहीं रामगंज थाना इलाके से आज कर्फ्यू हटा दिया गया है।
इसके बाद जयपुर नॉर्थ के सभी 14 थानों में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
गौरतलब है कि 8 सितंबर को रामगंज थाना क्षेत्र व आसपास के इलाके में समुदाय विशेष द्वारा पुलिस पर पथराव, आगजनी व तोड़फोड़ कर उपद्रव मचाया था। इसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।