फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर उपद्रव: कर्फ्यू पूरी तरह हटाया, धारा 144 रहेगी लागू

Fri, 15 Sep 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रामगंज - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार रात को हुए हिंसक उपद्रव के बाद अब शांति का माहौल है। बवाल के सात दिन बाद अब कर्फ्यू को पूरी तरह हटा लिया है।
विज्ञापन


उपद्रव के बाद चार थाना इलाकों  माणक चौक, सुभाष चौक, रामगंज और गलतागेट थाना इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था। इनमें से माणक चौक, सुभाष चौक और गलता गेट से कल ही कर्फ्यू हटा दिया था। वहीं रामगंज थाना इलाके से आज कर्फ्यू हटा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद जयपुर नॉर्थ के सभी 14 थानों में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को रामगंज थाना क्षेत्र व आसपास के इलाके में समुदाय विशेष द्वारा पुलिस पर पथराव, आगजनी व तोड़फोड़ कर उपद्रव मचाया था। इसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें