कर्फ्यूग्रस्त इलाके में ढील के बाद स्कूल खुले
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के रामगंज में बवाल के बाद कर्फ्यू में दी गईं दो ढीलों में शांति रही, इसे देखते हुए अब आज ढील का समय बढ़ा कर 13 घंटे कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में राहत दी गई है। ऐसे में स्कूल खुले और बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है। इससे पूर्व मंगलवार को कर्फ्यू में दी गई छह घंटे की ढील शांतिपूर्ण रही थी। उसके बाद शाम होते ही पुलिस ने पूरे इलाके में फिर से कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।
आज ढील मिलते ही गलियों में सुबह स्कूली बच्चों से रौनक लौट आई। बाजार खुलने लगे और लोगों ने बाजार से अपनी जरूरत का समान खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है।