फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आज भी चक्काजाम और प्रदर्शन, सरकारी के साथ वार्ता विफल

Wed, 13 Sep 2017 10:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीते 12 दिनों से आंदोलन कर रहे किसान आज भी चक्कजाम व प्रदर्शन कर रहे हैं।  मंगलवार को सरकार के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद राजस्थान के विभिन्न जिलों में किसानों ने चक्काजाम जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



इसका असर आज सुबह से ही दिखने लगा है। सीकर, चूरू सहित बीकानेर व श्रीगंगानगर में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि आज सुबह करीब एक बजे किसान नेताओं और सरकार के बीच होने वाली वार्ता में कुछ हल निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आज सहमति की उम्मीद

फाइल फोटो।
इससे पूर्व बुधवार को हुई वार्ता में किसान नेता कर्ज माफी की मुख्य मांग पर अड़े रहे। वहीं अन्य 11 मांगों को लेकर भी किसानों व सरकार के बीच लंबी चर्चा हुई।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी व सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक मौजूद रहे। लेकिन जब देर शाम तक कोई सहमति नहीं बनी तो सरकार के पक्षकारों ने कहा कि उन्हें कल तक का समय चाहिए यह गणना करने के लिए सरकार पर कर्ज माफी से कितना बोझ पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें