फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले से गुस्साएं ग्रामीणों ने इनते पत्थर बरसाए कि पैंथर...

Wed, 10 May 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान में वन्यजीव और ग्रामीणों के बीच संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना बुधवार को डूंगरपुर जिले में हुई जहां ग्रामीणों ने गांव में घुसे पैंथर को पत्थरों से हमला कर मार दिया। इससे पहले इस पैंथर ने वनकर्मी समेत पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर जिले के पाल पादर गांव में यह पैंथर बुधवार सुबह पहली बार नजर आया। इस पैंथर ने इस दौरान एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसने युवक को बचाने आए तीन और लोग भी इस पैंथर के हमले से नहीं बच सके। इससे गुस्साएं लोग इसके पीछे पड़ गए। उधर, सूचना पर उदयपुर से वन विभाग की टीम भी इसे पकड़ने के लिए पहुंच गई। बिछीवाड़ा थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई और इस पैंथर को तलाशने लगे।

इसी दौरान ये एक बार फिर नजर आया तो वनकर्मी इसे बेहोश करने का इंजेक्शन लगाने लगे। इसने वनकर्मी पर भी हमला उसे घायल  कर दिया और ये इधर—उधर भागने लगा। ग्रामीणों ने इसे घेर लिया और पत्थर बरसाए। इससे ये बेहोश हो गया। वनकर्मी इसे लेकर बिछीवाडा पशु चिकित्सालय लाए जहां इसने दम तोड़ दिया। डूंगरपुर पशु चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पैंथर का पोस्टमार्टम करवा कर इसका नर्सरी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें