फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगा होने से सुन नहीं सका ट्रेन की आवाज और फिर...

Sun, 19 Nov 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
इंडियन रेलवे - फोटो : SELF
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पार कर रहे युवक को धड़धड़ाती आ रही ट्रेन का पता नहीं चला। इसके बाद चंद पलों में उसकी जिंदगी रेलवे ट्रेक पर बिखर गई।  
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के बीकानेर जिले में कोलायत इलाके का। जानकारी के मुताबिक कोलायत निवासी 23 वर्षीय अजय वाल्मिकी एक नर्सिंग होम में कर्मचारी था। वह कल दोपहर को ड्यूटी कर खाना खाने घर जा रहा था। तभी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका सिर धड़ अलग हो गए। काफी दूर ट्रेक पर घसीटने से शव के चिथड़े हो गए। ट्रेन के पायलेट ने गाड़ी को रोका और नजदीकी रेलवे फाटक पर सूचना दी। तब रेलवे पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रेक से गुजरते वक्त अजय ने कानों में मोबाइल का ईयरफोन लगा रखा था। जिससे संभवतया वह तेज आवाज में गाने सुन रहा होगा। इससे उसे पीछे से आ रही ट्रेन का पता नहीं चला। वहां मौजूद गेटमैन व अन्य लोगों ने अजय को ट्रेक पर हटाने के लिए आवाजें दी, लेकिन तब तक ट्रेन अजय को चपेट में लेकर गुजर चुकी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें