फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी से नीचे गिरा युवा IPS, टूट गई सांसों की डोर

Sun, 29 Oct 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हादसे के वक्त आईपीएस देवाशीष दवे - फोटो : File photo
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान कुर्सी टूटने से महज छह फीट की उंचाई से नीचे गिरकर गंभीर घायल हुए एक युवा आईपीएस की आज जयपुर में मौत हो गई। उनके साथ ये हादसा करीब 10 महीने पहले हुआ था। तब से वे अस्पताल में भर्ती थे। 
विज्ञापन


देवाशीष वर्ष 2013 बैच के आईपीएस थे। हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद उन्हें राजस्थान कैडर मिला था। 39 वर्षीय देवाशीष मूल रुप से बिहार के रहने वाले थे। वह राजस्थान में प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे थे। अगस्त, 2016 से वह राजस्थान के अजमेर जिले में सीओ ब्यावर सिटी के पद पर पदस्थापित किया गया था। 

जनवरी 2017 में प्रसिद्ध तीर्थंनगरी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी के देहांत के बाद उत्तराधिकारी को लेकर विवाद हो गया था। तब आईपीएस देवाशीष को महंत सोमपुरी की अंतिम यात्रा की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। 13 जनवरी को आईपीएस देवाशीष सुबह के समय ब्रह्मा मंदिर के बाहर सीड़ियों के पास चबूतरे पर अन्य अफसरों के साथ कुर्सी पर बैठे थे। तभी देवाशीष की कुर्सी टूट गई और वह चबूतरे से करीब छह फीट नीचे सिर के बल पर गिर गए। इससे वहां  हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के निचले हिस्से में हलचल बंद हो गई थी....

फाइल फोटो: आईपीएस देवाशीष दवे - फोटो : File photo
देवाशीष को तत्काल पुष्कर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूचना पर आईजी रेंज मालिनी अग्रवाल व एसपी नितिनदीप बल्लगन मौके पर पहुंचे गए। इसके बाद जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने देवाशीष के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने की जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि चबूतरे से गिरने पर देवाशीष के सरवाइकल डिस्क 6 व 7 के बीच डिस्क खिसकने से स्पाइनल कोड पर दबाव पड़ गया।

इससे देवाशीष के शरीर के निचले हिस्से में हलचल बंद हो गई थी। फिलहाल वह जयपुर के इंपीरियल हॉस्पिटल में लंबे अरसे से भर्ती थे। जहां आज सुबह देवाशीष की तबियत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस लींं। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें