नाबालिग बेटियों के रेप के आरोप में पिता जेल में बैठे हैं, मां एक बाबा के चुंगल में फंस गई। अब पीड़िता ने उसी बाबा पर रेप का आरोप जड़ दिया है।
बाबा राम रहीम के बाद अब राजस्थान के जोधपुर के महंत सुंदरदास के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पढ़ें:- रेप केस में फंसा एक और बाबा, महिला संग शारीरिक संबंध बनाते वीडियो वायरल
महिला ने बाबा पर अपने पति को झूठे मुकदमे में फंसवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का पति फिलहाल उसकी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली की जेल में बंद है। महंत सुंदरदास का सब्जी मंडी इलाके में आश्रम है।
बाबा अक्सर यहां आते हैं। पीड़िता अपने पति और बेटियों के साथ रूपनगर इलाके में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2014 को वह बाबा के दर्शन के लिए आश्रम आई थी। आश्रम में बाबा ने उसे कमरे में बुुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।