एक प्रेमी युगल की जिंदगी जीने की हसरतें इतनी कमजोर हो गई कि वे बीती देर रात अपने घरों से बिना बताए भाग निकले। दूसरी तरफ, रातभर अपने बच्चों को पुलिस के साथ मिलकर तलाश रहे परिजनों ने आज सुबह जब बच्चों के मिलने की सूचना मिली तब तक वे जिंदगी से रुखसत हो चुके थे।
एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर युवक-युवती के सामूहिक खुदकुशी करने की यह दर्दनाक दास्तां है राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की। जहां बागीदौरा के पास उम्मेदगड़ी गांव का रहने वाले मनीष (22) और रेहनवाड़ी के पास रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी, जो कि कक्षा 12 वीं की छात्रा थी।
उन दोनों ने मिलकर बागीदौरा आईटीआई से आगे सूनसान इलाके में एक पेड़ पर फंदा लगाकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। वे दोनों कल रात अपने घरों से भाग निकले थे। तब से परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे।