फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के पास एक पेड़ पर ये देख होने लगी तरह-तरह की बातें

Wed, 10 Jan 2018 03:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकी महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे के पास स्थित है एक कॉलेज, जहां एक पेड़ पर आज लोगों ने ऐसा देखा कि हर कोई दंग रह गया। हर कोई तरह-तरह की बातें बनाने लगा।
विज्ञापन


आधी रात को लापता हुई एक ज्वैलर की पत्नी की लाश आज सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। लाश देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। प्रथमदृष्टया पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार करते हुए आत्महत्या करना बताया है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी महिला खुदकुशी का प्रयास किया था और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

जयपुर की आमेर थाना पुलिस के अनुसार, मृतका कूकस निवासी राजकुमारी सोनी (50) थी। उसके पति ज्वैलर है। आज सवेरे दिल्ली हाईवे पर कूकस डेंटल कॉलेज के पास स्थानीय व्यक्ति ने पेड़ पर एक महिला का शव लटकते देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पड़ताल में सामने आया कि कल रात को राजकुमारी देवी घर से बिना बताए निकल गई थी। तब उनके दोनों बेटे और पति तथा परिजन उन्हें तलाश करने में जुट गए। उन्होंने देर रात पुलिस को भी सूचना दी। आज सवेरे पुलिस को शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें