फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बढ़ाई नजदीकी, फिर की अश्लील हरकतें और यूं फंसाया

Mon, 14 Aug 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पहले नजदीकियां बढ़ाकर उकसाया जाता है, फिर अश्लील हरकतें शुरू हो जाती हैं। इसके बाद ट्रैप होने वाला छटपटाने लगता है।
विज्ञापन



राजस्थान में एक ऐसे ब्लेकमेलर सैक्स रैकेट सामने आया है। जिसमें गैंग में शामिल एक महिला घिनौनी साजिश रचते हुए किसी भी व्यक्ति से नजदीकियां बनाती है। फिर अश्लील हरकतें शुरु कर जाल में फंसा लेती है। वहीं, गिरोह में शामिल महिला के साथी पीड़ित को दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकियां देकर ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते है।

बारां जिले में सदर थाना पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश कर एक महिला व उसके दो साथी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरोह ने पूरा जुर्म कबूला और वो सभी पेंतरे बताए, जिससे वे व्यक्तियों को फंसाते हैं। साथ ही, किस तरह से ब्लैकमेलिंग का जाल फैलाते हैं और वसूली करते हैं। हालांकि पुलिस की पकड़ से दो दलाल अब भी दूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये गिरोह फर्जी दुष्कर्म के केसों में फंसाने की धमकियां देकर यह गिरोह लोगों से लाखों रुपए ऐंठ चुका है।

अबकी बार अधेड़ बना था शिकार, कुछ यूं शुरू हुई कहानी

फाइल फोटो - फोटो : SELF
बारां पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला सन्तोष मीणा, उसका साथी बीरम मीणा तथा मुरारी गुर्जर हैं। तीनों रारोती गांव, बारां के रहने वाले हैं। वहीं, दलाल भूरिया गुर्जर व जाकिर हुसैन फरार हैं।

जानकारी के अनुसार वारदात का शिकार कोटा जिले के बपावर थाना क्षेत्र में रहने वाला किसान जयपाल है। वह अपने बच्चों की शादी के लिए कई जगह चक्कर लगा रहा था। इस बीच उसका सैक्स रैकेट गिरोह से संपर्क हुआ। जिन्होंने पीड़ित को उसके बच्चों की शादी का रिश्ता करवाने का झांसा दिया और अपने घर दावत के बहाने घर बुला लिया।

पूर्व नियोजित साजिश के अनुसार गिरोह ने महिला साथी आरोपी संतोष को पीड़ित जयपाल के पास कमरे में भेज दिया। जहां उसने अधेड़ से अश्लील हरकत की। तभी गिरोह में शामिल दलाल आरोपी बीरम मीणा आ गया।
विज्ञापन

पहले ब्लैकमेलरों को दिए पैसे, फिर रहा नहीं गया तो

blackmailing
बीरम मीणा पीड़ित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाने की धमकियां देने लगा और उससे पांच लाख रुपए की मांग की। जब पीड़ित ने रुपए देने से इंकार कर दिया, तो दलाल बीरम ने अपने साथियों को फोन कर घर बुलाया और किसान के साथ जमकर मारपीट कर उसे धमकाया।

तब पीड़ित के परिवारजनों ने ब्लेकमेलिंग से तंग आकर दलाल को तीन लाख रुपए दे दिए। तब भी वह पीड़ित किसान को देर रात तक परेशान करता रहा। आखिरकार, प्रताड़ित होकर पीड़ित ने सदर थाना, बारां में मुकदमा दर्ज करवाया। तब एएसपी मनोज चौधरी के निर्देशन में सीआई आशीष भार्गव ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह को गिरफ्त में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें