एज्युकेशन सिटी कोटा से छात्रों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक और कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है।
लापता हुए कोचिंग छात्र के पिता दलपत सिंह ने कोटा शहर के महावीर नगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार महावीर नगर तृतीय में रह रहा था। वह कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। चार दिन पहले कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद ना कोचिंग लौटा और नाहीं घर पहुंचा। संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई तब उसे तलाश किया।