फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ काट Whatsapp पर गर्लफ्रेंड को भेजा Video, फिर आई और बुरी खबर

Fri, 15 Dec 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वाट्सएप ने एक नर्सिंग स्टूडेंट की मौत के बारे में ऐसे राज खोले हैं कि सुनने वाले दंग रह गए हैं। प्यार में दीवाने इस छात्र का अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद गर्लफ्रेंड को वाट्सएप पर छात्र ने अपने हाथ पर कट लगाते हुए और बहते खून के दो वीडियो कुछ फोटो भेजे।
विज्ञापन



मामला अलवर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत एक नर्सिंग छात्र के सुसाइड का है। छात्र ने प्रेमिका को भेजे वाट्सएप मैसेज में लिखा कि जब मैं तेरे लिए ये कर सकता हूं तो तेरे लिए मर भी सकता हूं। उसने इसके बाद फंदा लगाकर हत्या कर ली। पुलिस को ये सारी जानकारियां जांच के दौरान छात्र के मोबाइल से मिली।

छात्र ने मरने से पहले अपनी प्रेमिका से वाट्सएप चैट किया था, जिसमें उसने ये सभी बातें कही थीं। छात्र का मोबाइल पुलिस को उस कमरे में मिला था, जहां उसने आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक युवती से काफी देर तक वाट्सएप पर चैट की। उसने युवती को बाजू पर कट लगाते हुए और उससे बहते खून के वीडियो भी युवती को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ काटने के लिए किया इस धारदार चीज का इस्तेमाल

suicide
पुलिस के अनुसार युवक ने युवती को इस दौरान वाट्सएप पर दो वीडियो व दो फोटो भेजे। युवक के बाजू पर ब्लेड नुमा धारदार वस्तु से कट के निशान थे, कमरे में उसका मोबाइल भी पढ़ा था। जिसकी जांच में पता चला कि युवक ने रात करीब दो ढाई बजे तक किसी से वाट्सएप पर चैट की।

पुलिस के अनुसार मनोज एनईबी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्सिंग कर्मी के पद पर कार्यरत था। इससे पहले वह बहरोड़ रोड स्थित एक अन्य निजी हॉस्पिटल में काम करता था। मामले में युवक के पिता ने  एक चिकित्सक डॉ. ओपी अटल सहित युवती उर्मिला शर्मा पर  हत्या का आरोप लगाते हुए शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें