फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने तक इंतजार, फिर एक मिनट में लूटे साढ़े 9 लाख

Thu, 17 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार चार लुटेरे - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
लूट की वारदात के लिए छह बदमाशों ने करीब एक माह तक मौके का इंतजार किया। जगह-जगह रैकी की। आखिरकार महज एक मिनट में सरस डेयरी के एक कलेक्शन एजेंट पर हमला कर नौ लाख 54 हजार रुपए लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


किस्मत ने बदमाशों का ज्यादा साथ नहीं दिया और वे भागते वक्त सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। जिससे पुलिस ने फुटेज के आधार पर चार लुटेरों को तीन दिन में ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य साथी फरार हैं।

पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो पावर बाइक और लूटे गए 2 लाख रुपए बरामद कर लिए। इस गिरोह ने सांगानेर सदर इलाके में सीतापुरा पुलिया पर 10 सितंबर को भी एक व्यक्ति से करीब डेढ़ लाख रुपए व दस्तावेज लूटने की वारदात करना स्वीकार की है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी केशव शर्मा उर्फ कपिल निवासी विष्णु गार्डन कॉलोनी, सांगानेर का है और दूसरा आरोपी आकाश शर्मा निवासी शांति कॉलोनी, सांगानेर का है। तीसरा आरोपी श्रवण कुमार उर्फ डोडिया निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी द्वितीय जगतपुरा का है, जबकि चौथा आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी श्याम कॉलोनी, सीताबाड़ी सांगानेर का है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे पुलिस की पकड़ में आए आरोपी

प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप - फोटो : Amar Ujala
डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप के मुुताबिक गांधी नगर निवासी अजय सिंह राजावत सरस डेयरी में कलेक्शन एजेंट है। वह 14 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे महावीर नगर, डालडा फैक्ट्री के पास एक डेयरी बूथ पर रुपए कलेक्ट करने गया था। वह डेयरी बूथ पर रुपए गिन रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर छह नकाबपोश बदमाश आए।

इन बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया और फिर अजय सिंह से साढ़े नौ लाख रुपए लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी में कैद बदमाशों के ​हुलिए से तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना के बाद लुटेरों की पहचान हो गई। तब पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें