फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां की मौत के बाद वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, शिक्षक बेटे ने पार कर दी हदें

Fri, 02 Feb 2018 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मां से मारपीट करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक मां की मौत के बाद ऐसा वीडियो सामने आया जिसने एकबारगी सनसनी मचा दी। पेशे से शिक्षक एक कलयुगी बेटे ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन


अलवर के शाहजहांपुर में रहनेवाली  करीब 80 साल की ब्रह्मकौर देवी की मौत करीब पन्द्रह दिन पहले हो चुकी है। बुजुर्ग महिला लकवे से पीड़ित थी। महिला की मौत के सारे क्रिया कर्म होने के बाद एक वीडियो वारयल हुआ। इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया। वीडियो में महिला का बेटा अपनी मां को बुरी तरह मारता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में जो नजर आया उसे देखकर सभी दंग रह गए। बेटे के नाम जोगेंद्र चौधरी बताया जा रहा है। वीडियो में सामने आया कि बेटा महिला को शौच करवा रहा था।
विज्ञापन

आए दिन करता था मारपीट

मां से मारपीट करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
शौच के दौरान वो कभी उसे मारता है तो कभी सिर को धक्का मारता है। कभी नीचे सिर दबाता है। ऐसे में बेबस मां छोड़ने की गुहार करती नजर आती है। जानकारों की मानें तो बेटा सरकारी शिक्षक है और उसकी पत्नी भी शिक्षक है। ये कलयुगी बेटा आए दिन अपनी मां से मारपीट करता रहता था।

बताया जा रहा है कि वीडियो आरोपी बेटे के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने बनाया है। मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के जांच की गई। जांच में जोगेंद्र के नाम सामने आया। उसके घर जाकर देखा तो वही जगह नजर आई जो वीडियो में थी। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें