फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बिन बुलाए पहुंचा तो बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

Fri, 02 Jun 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर में शादी समारोह में बिन बुलाए खाना खाने जाना एक किशोर को भारी पड़ गया। समारोह स्थल संचालक ने किशोर की बेरहमी से धुनाई कर दी। इससे किशोर लहूलुहान हो गया। पीड़ित किशोर के परिजनों की रिपोर्ट पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अलवर गेट थाना क्षेत्र के नागबाई क्षेत्र में रहने वाले 16 वर्षीय आकाश ने बताया कि धौलाभाटा क्षेत्र के हिना गार्डन में समारोह चल रहा था। जिसमें वह खाना खाने चला गया। वहां पर मौजूद समारोह स्थल संचालक रिंकू, अमित सहित अन्य ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद लहुलूहान होकर पीड़ित आकाश अपने घर पहुंचा। इस पर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने कहा कि हिना गार्डन को सीज करने के बावजूद भी संचालक उसमें शादी समारोह करवा रहा है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संचालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, घायल आकाश का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें