फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से ली मोबाइल सिम, फिर मांगे पांच लाख की फिरौती

Fri, 02 Jun 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दो युवक गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में फर्जी आईडी से मोबाइल सिम हासिल कर एक व्यक्ति को धमकियां देकर पांच लाख रुपए की फिरौती वसूलने वाले दो युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने बताया कि ईशाक उर्फ गोलू उम्र 20 साल और शाहरूख है। दोनों आरोपी कच्ची बस्ती बगवास, थाना इलाका प्रतापगढ़ के रहने वाले है।

सालमपुरा, प्रतापगढ़ युसुफ आबिद हुसैन ने 28 मई को प्रतापगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसे मोबाईल फोन कॉल्स कर उससे 5 लाख रुपये मांग रहे है और रुपयों का इंतजाम नहीं करने पर गोली से मारने की धमकी दे रहे है।  वृत्ताधिकारी प्रतापगढ़ शैतान सिंह ने बताया कि थानाधिकारी प्रतापगढ़ मांगीलाल विश्नोई व सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में अनुसंधान शुरु किया।

जिसमें साइबर सेल प्रभारी हैड कांस्टेबल फैलीराम ने अहम भूमिका निभाई और पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान से दोनों युवकों को धरदबोचा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाईल सिम हासिल कर ली थी। इसके बाद रुपयों की जरुरत होने से धमकी भरा फोन कॉल कर फिरौती में मोटी रकम मांगने की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें