फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदू गैंग के ये दो शूटर देने वाले थे वारदात को अंजाम

Mon, 21 Aug 2017 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने आज दो शूटर्स को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। ये दोनों शूटर किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों शूटर गैंगस्टर नंदू की गैंग से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर नंदू फिलहाल पैरोल पर फरार चल रहा है, जिसके दो गुर्गें विपिन अग्रवाल और राजकुमार लाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। कोटा की अंनतपुरा थाना पुलिस ने आज दोनों के कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। अनंतपुरा थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि स्पेशल टीम के सदस्य दिनेश त्यागी और रविन्द्र मलिक के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। दोनों भानू प्रताप के लिए काम करते थे। इसके बाद नंदू गैंग से जुड़े और गैंग के शूटर बन गए।

आरोपी विपिन और राजकुमार ने गैंगस्टर नंदू के साथ मिलकर कई वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी कोटा में नई वारदात की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें