वर्दी पर चढ़ा शराब का सुरुर दो पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। दोनों पुलिसकर्मियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। तब उनके खिलाफ कार्रवाई कर हटा दिया गया।
पहला मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर में विद्याधर नगर इलाके का। जहां थाने का अधेड़े पुलिस कांस्टेबल सुभाष यादव नशे में ऐसा बहका कि थाने के सामने एक पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और वहां पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार युवक से उलझ कर वर्दी की धोंस दिखाने लगा। नशे में धुत कांस्टेबल सुभाष ने बाइक की चाबी छीन ली। युवक को मारपीट के लिए हाथ उठाया और गालीगलौच करते हुए जबरन बाइक छीन ली और उसे चलाकर ले गया।
इस बीच पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह मामला आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब डीसीपी उत्तर सत्येंद्र सिंह ने कांस्टेबल सुभाष को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी शास्त्री नगर को सौंपी है।