फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने विषाक्त गटका, आरोप लगाने वाली महिला के पति ने खुद को लगाई आग

Mon, 02 Oct 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। बदनामी के डर से आरोपी ने विषाक्त खाकर खुदकशी करने की कोशिश की तो वहीं महिला के पति ने मामला दर्ज होने के थोड़ी देर बाद ही खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। देर शाम पीड़िता के पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना अजमेर के किशनगढ़ शहर की है। मदनगंज थानाप्रभारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां बस स्टैंड के पास रहने वाली विवाहिता ने छगन यादव के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। जैसे ही छगन को ये पता चला तो उसने विषाक्त गटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने उसे स्थानीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे अजमेर रैफर कर दिया गया।

थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ ही समय बाद पीड़िता के पति द्वारा केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के पति को झुलसी हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यहां अस्पताल में देर शाम पीड़िता के पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें