फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में छह की मौत

Tue, 25 Apr 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
खूनी संघर्ष - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को खेड़ली तहसील के गांव डोरौली में जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटो में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार डोरौली में दोपहर को जमीन के विवाद को लेकर दो गुट आमने—सामने हो गए। इस दौरान एक—दूसरे पर फायरिंग की गई एवं धारदार हथियारों और डंडों से हमला किया गया। इस खूनी संघर्ष के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई है और गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पुलिस पहुंची। फिलहाल गांव में भारी पुलिस तैनात है। पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारियों ने भी गांव में डेरा डाल रखा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष खेड़ली थाना इलाके के डौरोली गांव के रहने वाले हैं। जबकि जिस जमीन को लेकर आपसी रंजिश थी और झगड़ा हुआ, वह नदबई थाना क्षेत्र के केसरा गांव में स्थित है। नदबई थाना प्रभारी ने बताया की दो लोगों की मौत जयपुर इलाज के लिए भेजते हुए रास्ते में हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें