फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर गिरफ्तार: एक ने डिलेवरी और दूसरे ने सर्टिफिकेट के लिए मांगी थी रिश्वत

Fri, 21 Apr 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को जालौर और भीलवाड़ा में कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पहला मामला जालौर से जुड़ा है जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डॉ.टीकमचंद खींची को 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। ब्यूरो के महानिरीक्षक वी.के. सिंह ने बताया कि जालौर के सांसियों का बास के रहने वाले नटवर ने 17 अप्रैल को लिखित में शिकायत दी थी। इसमे उसने बताया था कि मेरा भाई सुरपाल मजदूरी का कार्य करता है। ऐसे में उसे सिलिकोसिस की बीमारी है। सिलिकोसिस बीमारी का प्रमाण—पत्र लेने हेतु उसने आवेदन किया हुआ है, लेकिन प्रमाण—पत्र जारी करने वाले बोर्ड के सदस्य डॉ.टीकमचंद खींची द्वारा मुझसे 2000 रुपए की मांग की जा रही है। उसका भाई डॉ.टीकमचंद को 1000 रुपए दे भी चुका है। इस पर ब्यूरो जालोर की टीम द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर डॉ.टीकमचंद खींची को 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उधर, दूसरा मामला भीलवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जुड़ा है। यहां के डॉ. अन्सार खान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 2000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। झालावाड़ जिले के मंगलपुर के रहने वाले डॉ. अन्सार खान ने एक महिला मरीज का प्रसव कराने के लिए उसके पति से रुपयों की मांग की थी। ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी संजय सिंधी ने एसीबी कार्यालय में यह शिकायत दी थी कि डॉ.अन्सार खान उसकी पत्नी का इलाज और प्रसव कराने के लिए 2000 रुपए की मांग कर रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो टीम ने डॉ. अन्सार खान को 2000 रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें