गुजरात के एक युवक ने जयपुर की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद झांसा देकर एवं नशीला पदार्थ पिलाकर संबंध बनाए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर धमका रहा था। पीड़िता की शिकायत पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार विद्याधर नगर निवासी युवती की वर्ष 2013 में फेसबुक पर गुजरात निवासी शैलेंद्र नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। लगातार चैटिंग से दोनों के बीच मेलजोल बढ़ने लगा। इसका फायदा उठाकर आरोपी शैलेंद्र गुजरात से जयपुर आया। जहां एक होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दुष्कर्म किया।
फिर अश्लील मोबाइल क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और गुजरात से जयपुर आकर जबरन देहशोषण करने लगा। तब पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर 164 के बयान दर्ज किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।