फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आए और कुल्हाड़ी-चाकू से किया हमला, दो चचेरे भाई घायल

Tue, 04 Jul 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर बीती देर रात दो चचेरे भाइयों पर अज्ञात दो युवकों ने कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना भीलवाड़ा जिले में जालमपुरा चौराहे पर हुई। एएसआई मांगीलाल ने बताया कि जालमपुरा निवासी मनीष कुमार मीणा व उसका चचेरा भाई निर्मल कुमार मीणा बीती देर रात साढ़े बारह बजे करीब जालमपुरा चौराहे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही संतोष मीणा व उम्मेदसिंह मीणा वहां गए और पुरानी रंजिश के चलते दोनों चचेरे भाइयों पर कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें