फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच के नाम पर ठगी करते दो आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 06 Jun 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राज्य की पीसीपीएनडीटी सेल ने मंगलवार को एक कार्रवाई कर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में लिंग की जांच कर मोटे दाम वसूलने वाले दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया। पीसीपीएनडीटी सेल का यह 72 वां डिकॉय ऑपरेशन है।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह ने बताया कि मिशन के डायरेक्टर एनएचएम नवीन जैन को खेतड़ी क्षेत्र के सुमन गोयनका अस्पताल में अवैध तरीके से लिंग जांच किए जाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को टीम ने डिकॉय गर्भवती व उसकी सहयोगी महिला के जरिए थाना खेतड़ी नगर के बाकोटी निवासी आरोपी दलाल मनीष कुमार एवं आरोपी शेरसिंह से संपर्क कर 35 हजार रुपए में लिंग जांच करवाने के लिए सौदा किया। इसके बाद दोनों दलाल उन्हें सुमन गोयनका अस्पताल ले गए। वहां आरोपियों ने रुपए वसूलकर लिए।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में डिकॉय महिला की खून व यूरिन की जांच के बाद सामान्य सोनोग्राफी करवाई गई। दोनों दलालों ने इस सामान्य सोनोग्राफी जांच के बाद दलाली की राशि का आपस में बंटवारा कर लिया। वे गर्भवती व उसकी सहयोगी महिला को वापिस छोड़ने जाने ही रहे थे। तभी ईशारा मिलने पर पीसीपीएनडीटी टीम ने दोनों दलालों को रंगे हाथ दबोच कर उनके पास से डिकाॅय राशि के हुबहु नोट बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन


पूछताछ में शेरसिंह ने पहले भी कई बार सुमन गोयनका अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात कही है। उसकी सूचना के आधार पर अस्पताल के रिकार्ड की जांच की गयी एवं ऐसी लिंग जांच करने के साक्ष्य नहीं पाए गए। साथ ही, वहां काफी कमियां पाई गई। इस पर टीम ने अस्पताल के दस्तावेज व मशीन जब्त कर कार्रवाई शुरु कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को सीकर के पीसीपीएनडीटी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें