फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से ATM लूटने की कोशिश, सायरन बजने से भागे बदमाश

Fri, 12 May 2017 06:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर    
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर के बगरु थाना इलाके में अजमेर रोड पर बड़ के बालाजी के पास बदमाशों ने एक एटीएम लूटने का प्रयास किया। सायरन बजने से बदमाश वारदात में नाकाम रहे और वहां से भाग निकले। पिछले  72 घंटे में एटीएम लूटने का प्रयास करने की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन


इससे पुलिस की गश्त और बैंक प्रशासन की एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बड़ के बालाजी के पास स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने वहां कैश बॉक्स कवर तोड़ दिया। इसी दौरान सायरन बज गया। इससे बदमाश वहां से भाग निकले। तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामेश्वर ने बताया कि बैंक प्रशासन से बातचीत कर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जाएगी। एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं था। 

इससे पहले मंगलवार को अल सुबह भी बड़ के बालाजी स्थित इण्डियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था। लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। बदमाशों ने कैश बॉक्स के आगे के हिस्से को तोड़ दिया था। लेकिन रुपए निकाल नहीं पाए। तब एटीएम में करीब 15 लाख रुपए रखे थे। इसके बाद बैंक प्रशासन ने गुरुवार शाम मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें