फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का मास्टर मांइड मुंबई से हुआ गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
पॉलिसी में निवेश को दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगने वाली गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गैंग के सात आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं, आठवें आरोपी और गैंग के सरगना बबलु को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। सरगना लंबे समय से फरार चल रहा था।  इस गैंग के सदस्य खुद को बीमा नियामक कार्यालय का सदस्य बताते थे औऱ लोगो को निवेश करवाने के नाम पर ठगी करते थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू ने हीरासिंह राठौड़ नामक एक व्यक्ति को पॉलिसी में इनवेस्ट करने की बात कहकर जमा धन एक साल में दोगुना होने का झांसा दिया। जिस पर हीरासिंह ने 1.12 करोड़ निवेश करने की इच्छा जताते हुए आरोपी बबलू के खाते में रूपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से सभी नदारद हो गए। पीड़ित ने सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ के बाद कई और वारदातों में खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें