फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद तीन साल का बच्चा इस हाल में मिला, देखकर फफक पड़े लोग

Thu, 12 Oct 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बच्चे का पिता शुभराज
विज्ञापन
पिता पर हमला कर तीन साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस आरोपी हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के बारां जिले में कवाई थाना इलाके का। जहां के सालपुर गांव में रहने वाले शुभराज मेघवाल पर अज्ञात व्यक्ति ने देर रात पत्थर बरसाकर हमला कर दिया और पलंग पर सो रहे उनके तीन वर्ष के मासूम का अपहरण कर ले गया। इसके बाद आज बच्चे की लाश गांव के ही एक कुएं में नजर आई। जब आसपास के लोगों को ये पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कवाईं थाना पुलिस ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी तो उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कवाईं थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि सालपुर गांव में रहने वाला शुभराज मेघवाल बीती देर रात को सो रहा था। वहीं, उसका तीन साल को बेटा रोहित भी मौजूद था। देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात व्यक्ति मकान में घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नहीं पहचान सका हत्यारे को

मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
मकान में घुसे व्यक्ति ने पत्थरों से शुभराम पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बचाने के लिए चीखने लगा। इसी दौरान बेखौफ बदमाश शुभराज के बेटे रोहित का अपहरण कर उठाकर ले गया। देर रात सूचना मिलने पर कवाई थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मासूम की तलाश शुरू की। तभी आज  गांव के ही एक कुएं में रोहित की लाश पानी में नजर आने की सूचना मिली।

वारदात का पता चलने पर स्थानीय ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और शव को बा​हर निकाला गया। बच्चे के पिता शुभराज का कहना है कि अंधेरा होने और घर में बिजली नहीं होने से वह आरोपी हत्यारे को पहचान नहीं सका। साथ ही पत्थर मारने से उसके चोट भी लगी थी। अब पुलिस ने हत्या व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी फौजदार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें