अलवर के भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने गत दिनों हुई रोहित पैकेजिंग फैक्ट्री के गार्ड को बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी फेज थर्ड थाने के एसएचओ नेमीचंद ने बताया की गत दो मई को सांथलका निवासी राजपाल गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी कंपनी में एक मई की रात को दीवार फांदकर कुछ बदमाश घुसे। बदमाशों ने गार्ड के हाथ—पैर बांधकर पटक दिया व फैक्ट्री मे लगे ट्रांसफार्मर से क्वॉयल व उसके उपकरण, एक बाइक, मोबाइल और 1700 रुपए नगद लूट ले गए। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर सुभाष निवासी बदरवा मोतीहार बिहार और अमित निवासी खोरीकला ना तावडू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले मजीद निवासी तसीरा जिला बदई यूपी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुभाष ने चौपानकी व भिवाड़ी इलाके मे बैट्री, मोटर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपित गत 15 फरवरी को पिताम्बर कोटेट पैपर लिमिटेड फैक्ट्री में भी गार्ड को बंधक बनाकर वारदात कर चुके हैं।