फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के अपहरण के आरोप में पिता को जेल,तीन साल से रह रहा पत्नी से अलग

Sat, 20 May 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जेल - फोटो : google
विज्ञापन
मंडुआडीह के सरकारीपुरा निवासी पिंटू को पुलिस ने अपने ही बेटे के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। दरअसल पिंटू के परिवार में विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी पिंकी अलग रहती है।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि गुरुवार की देर रात वह पत्नी के पास सो रहे सात साल के बेटे को उठा ले गया था। पिता के खिलाफ अपहरण का  मुकदमा दर्ज कराया था। 
सरकारीपुरा निवासी पिंटू की शादी जक्खिनी निवासी पिंकी से हुई थी। पिछले करीब तीन साल से दोनों में विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। छह साल का बेटा भोला मां के साथ रहता है।

पिंकी ने शुक्रवार की सुबह ही मंडुवाडीह थाने पहुंच पति पिंटू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पिंटू के सरकारीपुरा स्थित आवास पहुंची तो वह अपने बेटे के साथ मिला। वहीं पिंटू का कहना था कि वह बेटे को कपड़ा दिलाने के लिए लाया था। बाद में वह उसे पहुंचा देता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें