फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में हो रहा था ये घिनौना काम, डॉक्टर फरार, दलाल पकड़े गए

Tue, 17 Oct 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (गोले में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य में सख्ती के चलते अब गर्भवती महिलाओं में भ्रूण लिंग की जांच दूसरे राज्यों में ले जाकर करने के मामले बढ़ रहे हैं। राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने अब यूपी के अलीगढ़ में छापा मारकर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। 
विज्ञापन


राजस्थान के पीसीपीएनडीटी सेल ने सीकर औऱ झुंझनूं की पीसीपीएनडीटी टीम की मदद से यूपी के अलीगढ़ में कार्रवाई करते हुए लिंग जांच करने के आरोप में तीन दलालों को गिरफ्तार किया है। ये सभी सीकर के नीम का थाना इलाके के रहने वाले है। 

पीसीपीएनडीटी सेल के जिला समन्वयक नंदलाल सिंह पूनिया ने बताया कि नीमकाथाना का दलाल महेश कुमार लम्बे समय से यह गोरखधंधा कर रहा है। वह गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए अलीगढ़ ले जाता था। इस शिकायत की पुष्टि के बाद बाद पीसीपीएनडीटी टीम ने 30 हजार रुपए देकर गर्भवती महिला को दलाल के पास भेजा,  जो विभिन्न गांवों से रास्ते बदलते हुए उसे लेकर सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा किया और फिर मौका पाकर डॉक्टर फरार

- फोटो : DEMO PHOTO
अलीगढ़ के विसमपुर स्थित जीवन सुपर स्पेश्यलिटी तथा टेस्ट बेबी सेंटर पर डॉ. दिव्या चौधरी से जांच कराई। डॉ.चौधरी ने गर्भवती की सोनोग्राफी के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं लिए और न ही फॉर्म (एफ) भरवाया।  डॉक्टर ने महिला को गर्भ में लड़की होना बताया। इस दौरान अन्य दलाल भी वहां गए। 

मौका मिलते ही टीम ने दबिश देकर तीनों दलाल तथा डॉ. दिव्या  को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान दिव्या चौधरी के पति डॉ. जयंत ने अस्पताल के अन्य स्टाफ तथा अन्य निजी चिकित्सकों को बुलाकर हंगामा करवा दिया । इसका फायदा उठाकर डॉ. दिव्या और उसका पति फरार हो गए। टीम ने  सोनाग्राफी मशीन को सीज कर दी। गिरफ्तार आरोपियों को सीकर न्यायालय में कल पेश किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें