एक पुलिस इंस्पेक्टर को दुष्कर्म के मामले में बदनाम करने की धमकी देकर तीन लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। उधर, युवती ने भी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म कर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है।
युवती ने एक जुलाई को और पुलिस इंस्पेक्टर ने कल जयपुर के आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच थानाप्रभारी बृजभूषण कर रहे है। राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण ने बताया कि कुछ अरसे पहले वह जयपुर ग्रामीण में थानाप्रभारी पद पर तैनात थे। तब एक युवती अपनी एक सहेली के साथ टीचर की नौकरी लगने पर उसका वेरिफिकेशन करवाने के लिए पुलिस थाने पर आई थी। आपसी बातचीत में उसने मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद उनके बीच बातचीत भी हुई।
इंस्पेक्टर ने युवती को तीन लाख रुपए दे दिए
honey trap
- फोटो : Demo pic
इस दौरान लक्ष्मीनारायण किसी काम से जयपुर आए थे तो उनकी मुलाकात युवती से जवाहर नगर में हुई। इसके बाद युवती ने उन्हें दुष्कर्म केस में फंसाकर बदनाम करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करना की। तंग आने पर इंस्पेक्टर ने युवती को तीन लाख रुपए दे दिए। इसके बाद वह दो लाख रुपए और मांगने लगी। तब उन्होंने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
दूसरी तरफ इससे पहले युवती ने भी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें इंस्पेक्टर पर जवाहर नगर में एक मकान किराए पर दिलाकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात करवाकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।