फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद फिर लौटे चोर, बुजुर्गों को पहुंचाया अस्पताल

Fri, 01 Sep 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों की हिमाकत देखिए, सात दिन बाद चोर फिर उसी घर में पहुंचे जहां उन्होंने चोरी की थी। हालांकि इस बार वे चोरी करने में असफल रहे।  
विज्ञापन


मामला सीकर जिले का है। यहां के थोइ थाना इलाके के गढ़ भोपजी गांव में शुक्रवार अलसुबह एक घर में चोरी की नियत से से घुसे चोरों ने बुजुर्ग दंपति के जागने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

थोई थाना पुलिस के अनुसार गढ़ भोपजी में प्रह्लाद राय बंसल अपनी पत्नी गीता देवी के साथ में रहते हैं। शुक्रवार अल सुबह 3:30 बजे के आसपास करीब पांच चोर उनके घर में घुसे। बुजुर्ग दंपत्ति के जागने पर चारों पांचों चोरों ने बुजुर्ग दम्पती पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्ला और शोर मचाने के कारण आस पड़ोस के लोग  भी जाग गए चोर हमला कर के वहां से चोरी नहीं कर पाए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किया था 40 हजार पर हाथ साफ

अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
घायल अवस्था में  बुजुर्ग दंपत्ति को श्रीमाधोपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। गौरतलब है की इससे 7 दिन पहले भी इसी दंपति के यहां पर 40000 की चोरी हो चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें